शनिवार, 9 सितंबर 2017

मुकेश अंबानी

Mukesh Ambani.jpg


मुकेश अंबानी


     
जन्ममुकेश धीरुभाई अंबानी
19 अप्रैल 1957 (आयु 60)
अदेन (अब यमन
आवासमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
शिक्षा प्राप्त कीरासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान
वन विद्यालय (वलथमस्टोव)
स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय (बंद)
व्यवसायरिलायंस के अध्यक्ष
कुल मूल्यGreen Arrow Up Darker.svg $227 करोड़ अमेरिकी डॉलर(दिसम्बर 2016)
जीवनसाथीनीता अंबानी (शा॰ 1985)
बच्चेआकाश अंबानी
अनंत अंबानी
ईशा अंबानी
माता-पिताकोकिलाबेन अंबानी
धीरुभाई अंबानी
मुकेश अंबानी (जन्म 19 अप्रैल 1957 को यमन में) एक भारतीय व्यवसायी हैं और फ़ोर्ब्स सूची के अनुसार अगस्त 2016 में लगभग 22.2 अरब डॉलर की निजी सम्पत्ती के साथ दुनिया के छत्तीसवें सबसे अमीर आदमी हैं। वे रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक और कंपनी के सबसे बड़े शेयर धारक हैं। यह भारत में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी तथा फोर्च्यून 500 कंपनी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज में उनकी व्यक्तिगत हिस्सेदारी 48 % है। उनकी संपत्ति का मूल्य (फोर्ब्स के अनुसार) 22.2 अरब अमेरिकी डॉलर है, जिस से वे भारत के सबसे अमीर आदमी साबित होते हैं।
मुकेश और उनके छोटे भाई अनिल रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक स्वर्गीय धीरू भाई अम्बानी के बेटे हैं। मुकेश इंडियन प्रीमियर लीग की टीम मुंबई इंडियंस के मालिक भी हैं।

शिक्षा

मुकेश अम्बानी की स्कूली शिक्षा अबाय मोरिस्चा स्कूल मुंबई में हुयी तथा कैमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री उन्होंने UDCT से प्राप्त की। बाद में मुकेश एमबीए करने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय गए किन्तु पहले वर्ष के बाद ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।

करियर

मुकेश अम्बानी ने1981 में रिलायंस में काम संभाला और रिलायंस के पुराने ढर्रे के टेक्सटाइल कारोबार को पॉलिएस्टर फाइबर और फिर पेट्रोकेमिकल में आगे बढाया. इस प्रक्रिया में उन्होंने60 नयी, विश्व स्तर की, विभिन्न तकनीकों से युक्त निर्माण सुविधाओं की रचना को निर्देशित किया, इस से रिलायंस की जो उत्पादन क्षमता10 लाख टन प्रति वर्ष भी नहीं थी वह1 करोड़ 20 लाख टन प्रतिवर्ष हो गयी।
उन्होंने ने जामनगर (Jamnagar) (गुजरात, भारत) में बुनियादी स्तर की विश्व की सबसे बड़ी पेट्रोलियम रिफायनरी की स्थापना की। वर्तमान में इसकी क्षमता 660,000 बैरल प्रति दिन है यानी 3 करोड़ 30 लाख टन प्रति वर्ष.100000 करोड़ (crore) रुपयों (लगभग26 बिलियन अमरीकी डॉलर) के निवेश से बनी इस रिफायनरी में पेट्रोकेमिकल, पावर जेनरेशन, पोर्ट तथा सम्बंधित आधारभूत ढांचा है।
मुकेश अम्बानी ने भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में से एक रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) (पूर्व में रिलायंस इंफोकॉम) लिमिटेड को स्थापित किया। हालांकि, दोनों भाइयों में अलगाव होने के बाद रिलायंस इंफोकॉम अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (Anil Dhirubhai Ambani Group) में चली गयी। अगर दोनों भाई अलग नहीं हुए होते और मुकेश प्रेजिडेंट बने रहते तो उनकी कुल संपती 85 बिलियन डॉलर होती और वे धरती पर सबसे ज़्यादा अमीर आदमी होते, वह भी एक बड़े अन्तर से. अंबानी के नेतृत्व में, रिलायंस ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी (subsidiary) रिलायंस रीटेल(Reliance Retail) के अंतर्गत खुदरा बाज़ार में प्रवेश किया।
इनकी अगुआई में रिलायंस रीटेल ने डीलाईट स्टोर की नयी चेन भी लॉन्च की है। और नोवा केमिकल्स (NOVA Chemicals) के साथ रिलायंस रीटेल को ऊर्जा सक्षम बनने हेतु इस आशय का अनुबंध भी किया है।
अम्बानी इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मालिक हैं, जो 2013 में फाईनल में पहुँच पायी. इन्होने मुंबई में धीरू भाई अम्बानी इन्टरनेशनल स्कूल की स्थापना भी की है।

परिवार

मुकेश अंबानी भारत के सबसे प्रखर उद्योगपति स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) के पुत्र हैं। धीरूभाई अंबानी एक भारतीय (Indian) उद्यमी एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के संस्थापक थे।
इनके भाई अनिल अम्बानी (Anil Ambani) रिलायंस अनिल "धीरूभाई अम्बानी" समूह (Anil Dhirubhai Ambani Group) के प्रमुख हैं। यह समूह दूरसंचार, बिजली, प्राकृतिक संसाधनों, बुनियादी सुविधाओं और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में काम करता है। पिता की मृत्यु के बाद दोनों भाईयों में अति प्रचारित कहा-सुनी हुयी, जिसके बाद रिलायंस समूह दो भागों में विभाजित हो गया।
मुकेश अम्बानी की पत्नी नीता अम्बानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के सामाजिक एवं धर्मार्थ कार्यो को देखती हैं। उनके तीन बच्चे हैं: आकाश, ईशा और अनंत.
मुकेश अम्बानी इस वक्त दुनिया का सबसे महंगा घर बनवा रहे हैं। इसकी कीमत 2 अरब डॉलर है। मुंबई के व्यापारिक क्षेत्र में यह 27 फ्लोअर वाला 60 मंजिला स्काई स्क्रेपर होगा। एंटीलिया घर निर्मित हैं उपयोग में हैं
इनका परिवार गुजरात के मोध बनिया (Modh Bania) समुदाय से ताल्लुक रखता है। उनकी माता का नाम है कोकिला बेन अम्बानी

उपलब्धियां

  • एन डी टी वी द्वारा कराये गए सार्वजनिक चुनाव में साल 2007 के बिज़नसमैंन ऑफ़ दा ईयर चुने गए।
  • यूनाईटेड स्टेटस-इंडिया बिज़नस कौंसिल (USIBC) ने वाशिंगटन में 2007 में "ग्लोबल विज़न" के लिए लीडरशिप अवार्ड दिया। 
  • विश्व के सबसे सम्मानित बिज़नस लीडरों में 42 वा स्थान हासिल किया। प्राईस वाटर हाउस कूपर्स (Pricewaterhouse Coopers) द्वारा कराये गए एवं फाइनेंशियल टाइम्स (Financial Times), लन्दन में नवम्बर 2004 में प्रकाशित सर्वे में चार सी ई ओ में दूसरा स्थान मिला।
  • टोटल टेलिकॉम ने अक्टूबर, 2004 में दूरसंचार के क्षेत्र में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति के तौर पर वर्ल्ड कम्युनिकेशन अवार्ड दिया गया।
  • वौइस् एंड डाटा पत्रिका ने सितम्बर 2004 में टेलिकॉम मैंन ऑफ़ दा ईयर चुना गया।
  • फोर्च्यून पत्रिका के अगस्त 2004 अंक में सबसे शक्तिशाली कारोबारियों की एशिया पॉवर 25 सूचि में 13वा स्थान दिया गया।
  • एशिया सोसाइटी, वॉशिंगटन डी सी द्वारा एशिया सोसाइटी लीडरशिप अवार्ड प्रदान किया गया। संयुक्त राज्य अमरीका, मई 2004 .
  • इंडिया टुडे के मार्च 2004 अंक में द पॉवर लिस्ट 2004 में लगातार दुसरे साल पहला स्थान हासिल किया।
  • जून 2007 में भारत के पहले Trillionaire चुने गए।
  • गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों "चित्रलेखा पर्सन ऑफ़ द ईयर --2007" पुरस्कार प्राप्त किया।

0 comments:

loading...