किसान और जादुई घड़े की कहानी
हम हमेशा एक से बढ़कर एक प्रेरणादायक कहानिया प्रकाशित करते हैं। इसी कड़ी में आज हम एक panchtantra story in hindiआज प्रकाशित कर रहे हैं। आशा है ये आपको अच्छी लगेगी।
एक गांव में एक किसान रहता था और उसके पास एक छोटा सा जमीन का टुकड़ा था। किसान उसमे खेती कर अपना गुजारा करता था। एक दिन वो नयी फसल लगाने के लिए अपने खेत की जमीन खोद रहा था की उसे एक मिटटी का घड़ा मिला। उसने वो घड़ा बाजू में रख दिया और फिर से अपना काम करने लगा। दोपहर होने पर उसे जोरो की भूख लगी तो उसने अपनी कुदाल घड़े में रख दी और खाना खाने बैठ गया। कुछ देर के बाद खाने के बाद जब वो वापिस आया तो उसे एक की बजाये 100 कुदालें घड़े के अंदर मिले।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEheeo6Y-vgBrb3088PSTwiVc8IMtytjaW2rPNcoU4m2wNfWpgu81DS6sxrPEWg1rYJ_ec-V0YI65iG5svDcdbvQOlQNg3HQh5Xu7NTEUx-2p2DeUu8rlg8cpu_gV-6lHCXsgbP5ki8IXs8/s640/maxresdefault+copy.jpg)
ये देख कर किसान आश्चर्यचकित हो गया और फिर उसने एक पत्थर उठा कर घड़े में डाला। तुरंत ही एक से 100 पत्थर बन गए। अब किसान समझ गया की हो न हो घड़ा जादुई है और उसे अपने घर पर लेकर सुरक्छित स्थान पर छिपाकर रख दिया। किसान रोज उसमे खाने की चीज, पैसे और दूसरी चीजें डालता जो 100 गुनी होकर निकलती। पार्क ये किसान लालची नहीं था, इसीलिए वो घड़े का उतना ही इस्तेमाल करता था जितने की उसे जरुरत थी। किसान का पड़ोसी राजा का सिपाही था और वो कई दिनों से महसूस कर रहा था की किसान की चाल ढाल बदल गयी है और वो अब अच्छे कपडे पहनता है और उसके चेहरे की चमक भी बढ़ गयी है।
सिपाही ने सोचा की जरूर इसके पीछे कुछ रहस्य है और उसने इसका पता लगाने का निश्चय किया। अब वो हर वक़्त किसान की जासूसी किया करता। और एक दिन आए ही गया जब किसान घड़े में एक सेब डाल रहा था की सिपाही ने खिड़की से ये सब देख लिया। वो ये देख कर अचंभित हो गया की एक सेब 100 सेबों में बदल गए। अब तो सिपाही उस जादुई घड़े को चुराने की योजना बनाने लगा और एक दिन जब किसान बाहर गया था तब उसने घड़े को चुरा लिया। घड़े को वो चुराकर अपने घर ले आया और उत्सुकतावश उसने घड़े में अपना हाथ डाल कर देखने लगा की उसमे क्या है।
और भी प्रेरक कहानी पढ़ें==>
जब उसने अपना हाथ बाहर निकला तो वो उसके 100 हाथ हो चुके थे। सिपाही ये देखकर डर गया और उसी वक़्त बाहर भाग निकला। गांव के सारे लोग उसको देखकर डर गए और उसे कोई राक्छस समझ कर उसपर लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया। सिपाही अपनी जान बचाकर जंगल की और भाग गया और अपनी मृत्यु तक जंगल में ही सबसे छिपता छिपाता अपना जीवन यापन करता रहा।
कहानी से सीख- कभी भी लालच नहीं करनी चाहिए और चोरी करना बुरी बात है
मैं आशा करता हूँ की आपको ये “panchtantra story in hindi” आपको अच्छी लगी होगी। कृपया इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ फेसबुक और व्हाट्स ऍप पर शेयर करें। धन्यवाद्।
BHAI BLOG KA SET UP THIK KRO
जवाब देंहटाएं