बुधवार, 20 सितंबर 2017

कहानियां, जो जिंदगी बदल सकती है – Hindi Stories That Can Change Your LIfe

कहानियां, जो जिंदगी बदल सकती है – Hindi Stories That Can Change Your LIfe

कहानियां, जो जिंदगी बदल सकती है – Hindi Stories That Can Change Your LIfe

Kahani –1


Double Century Cricket Story – क्रिकेट

sachin tendulkar double century story hindi
इसी तरह क्रिकेट की बात ले लीजिये – वनडे क्रिकेट के इतने बड़े इतिहास में वर्ष 2010 तक एक भी दोहरा शतक नहीं लगा लेकिन वर्ष 2010 में सचिन तेंदुलकर के दोहरा शतक लगाने के 4-5 वर्षों में ही 7 और दोहरे शतक (Double Centuries) लग गए| क्या यह मात्र संयोग था? ऐसा क्यों हुआ?
ऐसा इसीलिए हुआ क्योंकि 2010 से पहले जब किसी ने दोहरा शतक नहीं लगाया था तो सभी की मानसिकता यही थी कि दोहरा शतक लगाना बहुत ही मुश्किल है| क्योंकि अभी तक इस रिकॉर्ड को किसी ने नहीं तोडा था तो यह नामुनकिन सा लगता था| लेकिन जब सचिन ने दोहरा शतक लगाया तो सभी की मानसिकता बदल गयी और यह लगने लगा कि दोहरा शतक लगाना मुश्किल है पर नामुनकिन नहीं|

Kahani – 2

Bumblebee Story – भौंरा
bumble bee flying story
दोस्तों वैज्ञानिकों के अनुसार भौंरे का शरीर बहुत भारी होता है| इसलिए विज्ञान के नियमो के अनुसार वह उड़ नहीं सकता| लेकिन भौंरे को इस बात का पता नहीं होता एंव वह यह मानता है की वह उड़ सकता है| इसलिए वह लगातार कोशिश करता जाता है और बार-बार असफल होने पर भी वह हार नहीं मानता क्योंकि वह यही सोचता है कि वह उड़ सकता है| आखिरकार भौंरा उड़ने में सफल हो ही जाता है|

Story – 3

Discovery – आविष्कार

invention believe story hindi
दोस्तों इस जीवन में नामुनकिन कुछ भी नहीं (Nothing is impossible in life), नामुनकिन शब्द मनुष्य ने ही बनाया है| जब टेलीफोन और रेडियो आदि का आविष्कार नहीं हुआ था तो दुनिया और विज्ञान यही मानते थे कि आवाज को कुछ ही समय में सैकड़ो किलोमीटर दूर पहुँचाना नामुनकिन (Impossible) है, लेकिन आज मोबाइल हमारे जीवन का हिस्सा है|
इसी तरह जब तक विमान का आविष्कार नहीं हुआ था तब तक विज्ञान जगत भी यही मानता था कि मनुष्य के लिए आकाश में उड़ना संभव नहीं लेकिन जब राइट बंधुओं ने विमान का आविष्कार किया तो यह “असंभव”, “संभव” में बदल गया (Impossible becomes Possible)|

Kahani – 4

हाथी – Elephant Rope Story

क्या आपको पता है, जब हाथी का बच्चा छोटा होता है तो उसे पतली एंव कमजोर रस्सी से बांधा जाता है| हाथी का बच्चा छोटा एंव कमजोर होने के कारण उस रस्सी को तोड़कर भाग नहीं सकता| लेकिन जब वही हाथी का बच्चा बड़ा और शक्तिशाली हो जाता है तो भी उसे पतली एंव कमजोर रस्सी से ही बाँधा जाता है, जिसे वह आसानी से तोड़ सकता है लेकिन वह उस रस्सी को तोड़ता नहीं है और बंधा रहता है| ऐसा क्यों होता है?
hindi kahani of hathi
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब हाथी का बच्चा छोटा होता है तो वह बार-बार रस्सी को छुड़ाकर भागने की कोशिश करता है, लेकिन वह कमजोर होने के कारण उस पतली रस्सी को तोड़ नहीं सकता और आखिरकर यह मान लेता है कि वह कभी भी उस रस्सी को तोड़ नहीं सकता| हाथी का बच्चा बड़ा हो जाने पर भी यही समझता है कि वह उस रस्सी को तोड़ नहीं सकता और वह कोशिश ही नहीं करता| इस प्रकार वह अपनी गलत मान्यता अथवा गलत धारणा (Wrong Beliefs) के कारण एक छोटी सी रस्सी से बंधा रहता है जबकि वह दुनिया के सबसे ताकतवर जानवरों में से एक है|


इस दुनिया में नामुनकिन कुछ भी नहीं (Nothing is impossible in this world),“नामुनकिन” हमारा भ्रम या गलत मान्यता है जो आख़िरकार गलत साबित होती है|
हम वो सब कर सकते है जो हम सोच सकते है और हम वो सब सोच सकते है जो आज तक हमने नहीं सोचा”
 Image result for nothing is impossible
हम गलत धारणाएँ (Wrong Beliefs) बना लेते है और हमें इसी कारण कोई कार्य मुश्किल या असंभव लगता है|
हम आज जो भी है वह हमारी सोच का ही परिणाम है| हम जैसा सोचते है, वैसा बन जाते है – (We become, what we think)| “असंभव” या “नामुनकिन” (Impossible) हमारी सोच का ही परिणाम है|
“हमारे साथ वैसा ही होता है जैसा हम मानते है और विश्वास करते है|”

भौरा विज्ञान के नियमों के अनुसार उड़ नहीं सकता लेकिन वह मानता है कि वह उड़ सकता है इसलिए वह उड़ जाता है जबकि हाथी कमजोर रस्सी को आसानी से तोड़ सकता है लेकिन वह यह मानता है कि वह उस रस्सी को तोड़ नहीं सकता, इसलिए वह रस्सी को तोड़ नहीं पाता| |

यह हम पर निर्भर करता है कि हमें हाथी की तरह अपनी ही सोच का गुलाम रहना है या भौरे की तरह स्वतंत्र| अगर हम मानते है और स्वंय पर यह विश्वास करते है कि हम कुछ भी कर सकते है तो हमारे लिए नामुनकिन कुछ भी नही———————————————————- Nothing Is Impossible.

गुरुवार, 14 सितंबर 2017

अब्दुल कलाम के अद्भुत 25 सुविचार – APJ Abdul Kalam 25 Quotes In Hindi

अब्दुल कलाम के अद्भुत 25 सुविचार – APJ Abdul Kalam 25 Quotes In Hindi

अब्दुल कलाम के अद्भुत सुविचार – APJ Abdul Kalam Quotes In Hindi


Quote #1 – Attitude


Inspirational Thoughts on Attitude By APJ ABdul Kalam

बारिश की दौरान सारे पक्षी आश्रय की तलाश करते है लेकिन बाज़ बादलों के ऊपर उडकर बारिश को ही अवॉयड कर देते है। समस्याए कॉमन है, लेकिन आपका एटीट्यूड इनमे डिफरेंस पैदा करता है।
Abdul Kalam – अब्दुल कलाम

Quote #2 – Strength

शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या कोई दूसरा लक्ष्य|
Abdul Kalam – अब्दुल कलाम

Quote #3 – Difficulties

इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने कि लिए ये ज़रूरी हैं| जब हम कठिनाइयों का सामना करते हैं तो हम अपने भीतर छिपे साहस के असीमित भण्डार को खोज पाते हैं| जब हम असफल होते हैं, तभी हमें यह अहसास हो पाता हैं कि संसाधन हमारे पास हमेशा होते हैं, हमें केवल उन्हें खोजने और आगे बढ़ने की आवश्यकता होती हैं|
Abdul Kalam – अब्दुल कलाम

Quote #4 – Talent

हम सभी के पास एक समान प्रतिभा नहीं होती, लेकिन हम सभी के पास अपनी प्रतिभा को विकसित करने समान अवसर होते हैं|
Abdul Kalam – अब्दुल कलाम

Quote #5 – Religion


किसी भी धर्म में किसी धर्म को बनाए रखने और बढाने के लिए दूसरों को मारना नहीं बताया गया|
Abdul Kalam – अब्दुल कलाम

Quote #6 – English

अंग्रेजी आवश्यक है क्योंकि वर्तमान में विज्ञान के मूल काम अंग्रेजी में हैं| मेरा विश्वास है कि अगले दो दशक में विज्ञान के मूल काम हमारी भाषाओँ में आने शुरू हो जायेंगे, तब हम जापानियों की तरह आगे बढ़ सकेंगे|
Abdul Kalam – अब्दुल कलाम

Quote #7 – Change

मैं हमेशा इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता|
Abdul Kalam – अब्दुल कलाम

Quote #8 – Country

अगर किसी देश को भ्रष्टाचार – मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो, मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं- पिता, माता और गुरु|
Abdul Kalam – अब्दुल कलाम

Quote #9 – Dreams

इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे|
Abdul Kalam – अब्दुल कलाम

Quote #10 – Sunshine

Abdul Kalam Ke anmol Vichar Quotes

अगर आप सूर्य की तरह चमकना चाहते हो, तो पहले सूर्य की तरह जलना सीखो| If you want to shine like a sun, first burn like a sun.
Abdul Kalam – अब्दुल कलाम

Quote #11 Dreams

महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं|
Abdul Kalam – अब्दुल कलाम

Quote #12 – Independence

यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा|
Abdul Kalam – अब्दुल कलाम

Quote #13 – Concentration

अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा|
Abdul Kalam – अब्दुल कलाम

Quote #14 – Sacrifice

आइये हम अपने आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके|
Abdul Kalam – अब्दुल कलाम

Quote #15 – We are not Alone 


ऊपर आकाश की तरफ देखिये, हम अकेले नहीं हैं – सारा ब्रह्माण्ड हमारे साथ है| सपने देखने वालों और मेहनत करने वालों के सपने पूरे करने में समस्त ब्रह्माण्ड उनकी मदद करता है| 
Abdul Kalam – अब्दुल कलाम

Quote #16 – Books

एक अच्छी पुस्तक हज़ार दोस्तों के बराबर होती है जबकि एक अच्छा दोस्त एक पुस्तकालय  के बराबर होता है|
Abdul Kalam – अब्दुल कलाम

Quote #17 – Struggle 

जीवन में कठिनाइयाँ हमे बर्बाद करने नहीं आती है, बल्कि यह हमारी छुपी हुई सामर्थ्य और शक्तियों को बाहर निकलने में हमारी मदद करती है| कठिनाइयों को यह जान लेने दो की आप उससे भी ज्यादा कठिन हो।
Abdul Kalam – अब्दुल कलाम

Quote #18 – Confidence & Hardwork 

आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत, असफलता नामक बिमारी को मारने के लिए सबसे बढ़िया दवाई है। ये आपको एक सफल व्यक्ति बनाती है।
Abdul Kalam – अब्दुल कलाम

Quote #19 – Best Brains

देश का सबसे अच्छा दिमाग, क्लास रूम की आखरी बेंचो पर मिल सकता है।
Abdul Kalam – अब्दुल कलाम

Quote #20 – Habits 

आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते पर आप अपनी आदते बदल सकते है और निश्चित रूप से आपकी आदते आपका भविष्य बदल देगी।

Abdul Kalam – अब्दुल कलाम


Quote #21 – Prayer

भगवान ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में  असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं| ईश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है|

Abdul Kalam – अब्दुल कलाम


Quote #22 – Vegetarian

आर्थिक स्थिति ने मुझे शाकाहारी बनने के लिए मजबूर किया लेकिन बाद में, मैं इसे पसंद करने लगा|

Abdul Kalam – अब्दुल कलाम


Quote #23 – Message to Youngster and Students

मेरा सन्देश विशेष रूप से युवाओं को हैं – वे अलग तरह से सोचने का साहस रखें, कुछ नया करने (अविष्कार) करने का साहस रखें, अनजाने रास्तों पर चलने का साहस रखें, असंभव को खोजने का साहस रखें, समस्याओं पर जीत हासिल करने का साहस रखें| यह महान गुण हैं जिन पर युवाओं को जरूर कार्य करना चाहिए |
Abdul Kalam – अब्दुल कलाम

Quote #24 – Success Mantra 

इन चार सिद्धांतों का पालन करने कुछ भी हासिल किया जा सकता हैं – 1. महान लक्ष्य बनाना 2. ज्ञान अर्जित करना 3. कड़ी मेहनत करना 4. दृढ रहना |
Abdul Kalam – अब्दुल कलाम

Quote #25 – Job Creator 

युवाओं को जॉब सीकर्स से जॉब क्रिएटर बनने के लिए सक्षम बनाना होगा|
Abdul Kalam – अब्दुल कलाम
loading...