शनिवार, 16 दिसंबर 2017

Moral Hindi Stories (शिक्षाप्रद हिंदी कहानियां)

बडे नाम का चमत्कार



एक समय की बात है एक वन में हाथियों का एक झुंड रहता था। उस झुंड का सरदार चतुर्दंत नामक एक विशाल, पराक्रमी, गंभीर व समझदार हाथी था। सब उसी की छत्र-छाया में शुख से रहते थे। वह सबकी समस्याएं सुनता। उनका हल निकालता, छोटे-बडे सबका बराबर ख्याल रखता था। एक बार उस क्षेत्र में भयंकर सूखा पडा। वर्षों पानी नहीं बरसा। सारे ताल-तलैया सूखने लगे। पेड-पौधे कुम्हला गए धरती फट गई, चारों और हाहाकार मच गई। हर प्राणी बूंद-बूंद के लिए तरसता गया। हाथियों ने अपने सरदार से कहा “सरदार, कोई उपाय सोचिए। हम सब प्यासे मर रहे हैं। हमारे बच्चे तडप रहे हैं।”

चतुर्दंत पहले ही सारी समस्या जानता था। सबके दुख समझता था पर उसकी समझ में नहीं आ रहा था कि क्या उपाय करे। सोचते-सोचते उसे बचपन की एक बात याद आई और चतुर्दंत ने कहा “मुझे ऐसा याद आता हैं कि मेरे दादाजी कहते थे, यहां से पूर्व दिशा में एक ताल हैं, जो भूमिगत जल से जुडे होने के कारण कभी नहीं सूखता। हमें वहां चलना चाहिए।” सभी को आशा की किरण नजर आई।

हाथियों का झुंड चतुर्दंत द्वारा बताई गई दिशा की ओर चल पडा। बिना पानी के दिन की गर्मी में सफर करना कठिन था, अतः हाथी रात को सफर करते। पांच रात्रि के बाद वे उस अनोखे ताल तक पहुंच गए। सचमुच ताल पानी से भरा था सारे हातियों ने खूब पानी पिया जी भरकर ताल में नहाए व डुबकियां लगाईं।

उसी क्षेत्र में खरगोशों की घनी आबादी थी। उनकी शामत आ गई। सैकडों खरगोश हाथियों के पैरों-तले कुचले गए। उनके बिल रौंदे गए। उनमें हाहाकार मच गया। बचे-कुचे खरगोशों ने एक आपातकालीन सभा की। एक खरगोश बोला “हमें यहां से भागना चाहिए।”

एक तेज स्वभाव वाला खरगोश भागने के हक में नहीं था। उसने कहा “हमें अक्ल से काम लेना चाहिए। हाथी अंधविश्वासी होते हैं। हम उन्हें कहेंगे कि हम चंद्रवंशी हैं। तुम्हारे द्वारा किए खरगोश संहार से हमारे देव चंद्रमा रुष्ट हैं। यदि तुम यहां से नहीं गए तो चंद्रदेव तुम्हें विनाश का श्राप देंगे।”

एक अन्य खरगोश ने उसका समर्थन किया “चतुर ठीक कहता हैं। उसकी बात हमें माननी चाहिए। लंबकर्ण खरगोश को हम अपना दूत बनाकर चतुर्दंत के पास भेंजेगे।” इस प्रस्ताव पर सब सहमत हो गए। लंबकर्ण एक बहुत चतुर खरगोश था। सारे खरगोश समाज में उसकी चतुराई की धाक थी। बातें बनाना भी उसे खूब आता था। बात से बात निकालते जाने में उसका जवाब नहीं था। जब खरगोशों ने उसे दूत बनकर जाने के लिए कहा तो वह तुरंत तैयार हो गया। खरगोशों पर आए संकट को दूर करके उसे प्रसन्नता ही होगी। लंबकर्ण खरगोश चतुर्दंत के पास पहुंचा और दूर से ही एक चट्टान पर चढकर बोला “गजनायक चतुर्दंत, मैं लंबकर्ण चन्द्रमा का दूत उनका संदेश लेकर आया हूं। चन्द्रमा हमारे स्वामी हैं।”

चतुर्दंत ने पूछा ” भई,क्या संदेश लाए हो तुम ?”

लंबकर्ण बोला “तुमने खरगोश समाज को बहुत हानि पहुंचाई हैं। चन्द्रदेव तुमसे बहुत रुष्ट हैं। इससे पहले कि वह तुम्हें श्राप देदें, तुम यहां से अपना झुंड लेकर चले जाओ।”

चतुर्दंत को विश्वास न हुआ। उसने कहा “चंद्रदेव कहां हैं? मैं खुद उनके दर्शन करना चाहता हूं।”

लंबकर्ण बोला “उचित हैं। चंद्रदेव असंख्य मॄत खरगोशों को श्रद्धांजलि देने स्वयं ताल में पधारकर बैठे हैं, आईए, उनसे साक्षात्कार कीजिए और स्वयं देख लीजिए कि वे कितने रुष्ट हैं।” चालाक लंबकर्ण चतुर्दंत को रात में ताल पर ले आया। उस रात पूर्णमासी थी। ताल में पूर्ण चंद्रमा का बिम्ब ऐसे पड रहा था जैसे शीशे में प्रतिबिम्ब दिखाई पडता हैं। चतुर्दंत घबरा गया चालाक खरगोश हाथी की घबराहट ताड गया और विश्वास के साथ बोला “गजनायक, जरा नजदीक से चंद्रदेव का साक्षात्कार करें तो आपको पता लगेगा कि आपके झुंड के इधर आने से हम खरगोशों पर क्या बीती हैं। अपने भक्तों का दुख देखकर हमारे चंद्रदेवजी के दिल पर क्या गुजर रही है|”

लंबकर्ण की बातों का गजराज पर जादू-सा असर हुआ। चतुर्दंत डरते-डरते पानी के निकट गया और सूंड चद्रंमा के प्रतिबिम्ब के निकट ले जाकर जांच करने लगा। सूंड पानी के निकट पहुंचने पर सूंड से निकली हवा से पानी में हलचल हुई और चद्रंमा ला प्रतिबिम्ब कई भागों में बंट गया और विकॄत हो गया। यह देखते ही चतुर्दंत के होश उड गए। वह हडबडाकर कई कदम पीछे हट गया। लंबकर्ण तो इसी बात की ताक में था। वह चीखा “देखा, आपको देखते ही चंद्रदेव कितने रुष्ट हो गए! वह क्रोध से कांप रहे हैं और गुस्से से फट रहे हैं। आप अपनी खैर चाहते हैं तो अपने झुंड के समेत यहां से शीघ्रातिशीघ्र प्रस्थान करें वर्ना चंद्रदेव पता नहीं क्या श्राप देदें।”

चतुर्दंत तुरंत अपने झुंड के पास लौट गया और सबको सलाह दी कि उनका यहां से तुरंत प्रस्थान करना ही उचित होगा। अपने सरदार के आदेश को मानकर हाथियों का झुंड लौट गया। खरगोशों में खुशी की लहर दौड गई। हाथियों के जाने के कुछ ही दिन पश्चात आकाश में बादल आए, वर्षा हुई और सारा जल संकट समाप्त हो गया। हाथियों को फिर कभी उस ओर आने की जरूरत ही नहीं पडी।

सीखः चतुराई से शारीरिक रुप से बलशाली शत्रु को भी मात दी जा सकती हैं।





बुधवार, 22 नवंबर 2017

समय : Time Story in Hindi

समय : Time Story in Hindi

Image result for समय अनमोल है: Time is Precious

समय की कीमत : Value of Time


कल्पना कीजिए कि आपके पास एक बैंक अकाउंट है (Bank Account) और हर रोज सुबह उस बैंक अकाउंट में 86,400 रूपये जमा हो जाते है, जिसे आप उपयोग में ले सकते है| आप रूपयों को बैंक अकाउंट (Bank Account) से निकाल कर अपनी तिजोरी में जमा करके नहीं रख सकते| इस बैंक अकाउंट में कैरी फोरवर्ड (Carry Forward) का सिस्टम नहीं है यानि कि जिन रूपयों को आप उपयोग में नहीं ले पाते, वह रूपये शाम को वापस ले लिए जाते है और आपका अब उन पर कोई अधिकार नहीं रहता|
यह बैंक अकाउंट कभी भी बंद हो सकता है| हो सकता है कि कल ही यह बैंक अकाउंट (Bank Account) बंद हो जाए या फिर 2 वर्ष बाद या फिर 50 वर्ष बाद| लेकिन इतना तो निश्चित है कि यह बैंक अकाउंट एक दिन जरूर बंद होगा|

ऐसी परिस्थिति में आप क्या करेंगे????
जाहिर है आप पूरे के पूरे 86,400 रूपयों का उपयोग कर लेंगे और इन 86,400 रूपयों का उपयोग अच्छे कार्यों के लिए करेंगे क्योंकि यह बैंक अकाउंट (Bank Account) कभी भी बंद हो सकता है|

समय अनमोल है: Time is Precious 

Image result for समय अनमोल है: Time is Precious

क्या आप जानते है कि ऐसा ही एक बैंक अकाउंट हमारे पास होता है जिसका नाम है “जिंदगी (Life)” और इस “जीवन” रुपी बैंक अकाउंट में प्रतिदिन 86,400 सेकंड्स (Seconds) जमा होते है जिनका उपयोग कैसे करना है यह हम पर निर्भर करता है| हम चाहें तो इन 86,400 सेकंड्स का उपयोग बेहतरीन कार्यों के लिए कर सकते है और अगर ऐसा नहीं करते तो यह व्यर्थ हो जाएंगे| यह जीवन रुपी बैंक अकाउंट कभी भी बंद हो सकता है इसलिए देर मत कीजिए आपके जीवन का हर पल अमूल्य है इसलिए समय का सदुपयोग कीजिए|
अगर किसी को भी ऐसा बैंक अकाउंट दे दिया जाए जिसमें रोज 86,400 रूपये जमा हो तो वह व्यक्ति बहुत खुश हो जाएगा और एक रूपया भी व्यर्थ नहीं गवाएंगा | क्या हमारे जीवन के एक सेकंड की कीमत एक रूपये से भी कम है| हम कैसे अपने जीवन की सबसे अनमोल सम्पति को ऐसे ही व्यर्थ गँवा सकते है|
खोया हुआ धन फिर कमाया जा सकता  है, लेकिन खोया हुआ समय वापस नहीं आता| उसके लिए केवल पश्चाताप ही शेष रह जाता है। हर एक दिन को व्यर्थ गंवाना आत्महत्या करने के समान है| बिना समय प्रबंधन के आज तक कोई भी सफल नहीं हुआ|
कबीर दास जी का यह छोटा सा दोहा, जीवन का सबसे बड़ा मंत्र बता देता है-

काल करै सो आज कर, आज करै सो अब।
पल में परलै होयेगी, बहुरी करेगा कब।।


बीते हुए कल को भूल जाइए, उसका आज कोई वजूद नहीं| आज आपका है, आज एक नयी शुरुआत कीजिए|

“जो व्यक्ति अपने समय को नष्ट कर देते है, समय उन्हें नष्ट कर देता है।’’

शुक्रवार, 10 नवंबर 2017

क्रिएटिव “ऑटो अन्ना” की शानदार कहानी – Story of Amazing Auto Driver Annadurai

क्रिएटिव “ऑटो अन्ना” की शानदार कहानी – Story of Amazing Auto Driver Annadurai
creative story in hindi

आपने आजतक बहुत से ऐसी ट्रेवल एजेंसीज और टूर गाइड एजेंसीज के बारे में सुन रखा होगा जो अपने ग्राहकों को नए-नए ऑफर देकर और सुविधायें देकर लुभाने की कोशिश करते हैं| पर क्या आपने कभी किसी ऐसे ऑटो ड्राइवर के बारे में सुना है जो अपने ग्राहको के लिए अपने छोटे से ऑटो रिक्शा में कई प्रकार की कस्टमर-फ्रेंडली सुविधायें जैसे अख़बार, मैगज़ीन, टीवी, टेबलेट आदि प्रदान करता है, रिक्शा-भाड़े में कई तरह की छूट देता है और अपने यात्रियों के लिए प्रतियोगितायें भी उपलब्ध कराता है?
अपने आप में अनोखे और इकलौते इस ऑटो ड्राइवर का नाम वैसे तो अन्ना दुरई (Anna Durai) है, पर लोग उन्हें ‘ऑटो अन्ना(Auto Anna)’ के नाम से ज्यादा जानते हैं।उनकी उम्र करीब 30 वर्ष है और वह एक स्कूल ड्रॉप-आउट हैं| वे चेन्नई के थिरुवनमयुर-शौलिंगनलूर मार्ग पर एक शेयर-ऑटो चलाते हैं| अन्ना दुरई, देश के सबसे ज्यादा कस्टमर-फ्रेंडली ऑटो ड्राइवर हैं, जो यात्रियों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ देते है और यही कारण है कि पिछले कई वर्षों से वह खबरों में बने हुए हैं|

छोटे से छोटे कार्य को भी क्रिएटिव तरीके से किया जाये तो सफलता आपके कदम चूमती है – Inspiring Success Story of Creative Auto Driver Anna Durai

अन्ना, मूलतः थंजावुर जिले के पेरावूरणी से हैं, जो चार साल की उम्र में अपने दो भाइयों और एक बहन के साथ चेन्नई शहर में आ गए और पिछले कई वर्षों से ऑटो चलाने का काम कर रहे हैं। उनके शेयर-ऑटो में एक बार में 6 यात्री सवार हो सकते हैं और अन्ना अपने ऑटो को ज्यादातर चेन्नई के आईटी कॉरिडोर में ही चलाते हैं|
पहले-पहल तो वो भी एक आम ऑटो ड्राइवर की तरह ही काम किया करते थे, परन्तु उनके लिए उनके ग्राहक यानी उनकी सवारियाँ भगवान के सामान थीं| उनके लिए उनकी सवारियों की संतुष्टि से अधिक कुछ भी मायने नहीं रखता|
वह उन लोगों में से नहीं थे जो एक अच्छी सोच तो रखते हैं, पर उसे अमल में लाने का हौसला नहीं रखते| इसलिए एक दिन उनके मन में एक ख्याल आया कि उन्हें अपने ग्राहकों (सवारियों) को अच्छी सर्विस देनें और उनकी संतुष्टि के लिए कुछ अलग करना चाहिए
और तब उन्होंने अपनी ऑटो में 20 अलग-अलग प्रकार के अखबारों और मैगज़ीन को रखना शुरू कर दिया| वह यात्री-सुविधाओं को बढ़ाने में इस हद तक आगे बढ़ गए कि जहाँ वे सिर्फ 15 हजार रूपये कमाया करते, वहीं 8 हजार रूपये तो यात्री-सुविधाओं में ही खर्च कर दिया करते|

ऑटो में वाई-फाई, टीवी और टेबलेट – Amazing Auto

Image result for Auto Driver Annadurai

वे अख़बार और मैगजीन तक ही सिमित नहीं रहे और उन्होंने कुछ पैसे जमा करके अपने ऑटो में वाई-फाई भी लगवाया| उसके बाद अपने उन यात्रियों के लिए उन्होंने 7 हजार रुपए में एक टैबलेट खरीदा, जिनके पास इंटरनेट सर्फ करने के लिए स्मार्टफोन नहीं था| पर क्योंकि उनकी ज्यादातर सवारियाँ आईटी सेक्टर से होती थीं, इसलिए उन्हें लगा की शायद वह टैबलेट उनकी सवारियों के लिए नाकाफी है और फिर उन्होंने अगले कई महीनों तक पैसे इक्कठे किए और एक महँगा टैबलेट खरीदा|
इसके अलावा उनके ऑटो में एक छोटा टीवी सेट भी है, ताकि यात्री, यात्रा करने के साथ साथ अपना मनोरंजन कर सकें| अगर उनके यात्री को अचानक अपने प्रीपेड मोबाइल को रिचार्ज करने की आवश्यकता पड़ जाए तो उन्हें किसी दूकान में जाने की भी जरुरत नहीं पड़ती, क्योंकि अन्ना ने इसका भी इंतजाम अपने ऑटो के अंदर ही कर रखा है| इतना ही नहीं, अगर आप टीवी देखने या इन्टरनेट पर जाने के इच्छुक न हों तो भी आपको अपने सफर में ऊबने की जरुरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि अन्ना के ऑटो में हमेशा 40 अलग-अलग पत्रिकायें भी रखी रहती हैं|

शिक्षकों और नर्सों के लिए मुफ्त सेवा – Amazing Auto 

एक स्कूल ड्रॉप-आउट होते हुए भी उनके मन में शिक्षकों के लिए बहुत सम्मान है और यही वजह है कि वह सभी शिक्षकों को मुफ्त सवारी प्रदान करते हैं। यही नहीं, वह उन नर्सों को भी मुफ्त सेवा प्रदान करते हैं जो एचआईवी से पीड़ित रोगियों की सेवा करती हैं|
क्या कोई सोच सकता है कि कभी उसके शहर के स्थानीय ऑटो निःशुल्क सवारी प्रदान करेंगे| पर ऑटो अन्ना ने इसे भी सच कर दिखाया है| वह वर्ष के कई महत्वपूर्ण दिनों में कुछ ख़ास यात्री-वर्ग को निःशुल्क सवारी प्रदान करते हैं, जैसे मदर्स डे पर वह उन औरतों को मुफ्त सवारी प्रदान करते हैं, जिनके साथ उनका बच्चा होता है| इसके अलावा 7 और ऐसे खास दिन हैं जब अन्ना दुरई अपने कुछ ख़ास ग्राहक-वर्ग को छूट देते हैं|

कार्ड स्वैपिंग और कैशबैक – Amazing Auto

Image result for Auto Driver Annadurai

अन्ना की महीने की कमाई 50000 के आस-पास है जिसमें से वे 10000 के आस-पास अपनी ग्राहकों की सुविधाओं के लिए खर्च कर देते है|
उन्होंने उन यात्रियों के बारे में भी सोचा, जिनके पास डेबिट\क्रेडिट कार्ड तो है पर नकद पैसे नहीं| ऐसी हालत में भी एक यात्री अन्ना दुरई की ऑटो में सवारी कर सकता है, क्योंकि अन्ना ने अपने ऑटो में एक कार्ड स्वाइपिंग मशीन का भी इंतजाम कर रखा है|
वह नियमित रूप से एक ग्राहक-संबंध प्रतियोगिता (customer-relationship contest) का भी संचालन करते हैं, जिसमें वह अपने ग्राहकों से पाँच प्रश्न पूछते हैं| एक भाग्यशाली विजेता 1,000 रूपए तक जीत सकता है| इसी प्रकार वह अपने ऑटो के हर यात्री को एक टोकन भी देते हैं| ऐसे 20 टोकन जमा करने पर 250 रूपए, 30 टोकन पर 500 रूपए आदि ग्राहकों को अन्ना द्वारा दिया जाता है| अन्ना दुरई कहते हैं कि
“मैं सोचता था कि क्या मेरे ग्राहक मेरी प्रतियोगिता का एक हिस्सा बनाना भी चाहेंगे या नहीं| पर मैं यह देखकर अचंभित रह गया कि पहले ही महीने में 80 ग्राहकों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया”

सोशल मीडिया पर हुए पॉपुलर – Amazing Auto

Image result for Auto Driver Annadurai

फेसबुक के एक ग्रुप, “फोटोज दैट शूक द वर्ल्ड”, द्वारा उनका एक चित्र पोस्ट करने के बाद ऑटो अन्ना की यह प्रेरणात्मक और दिल को छू जाने वाली कहानी 2012-13 में चारों और फ़ैल गई| उसके बाद से तो जैसे वह एक ‘चेन्नई आइकॉन’ बन गए| इस घटना के कुछ ही दिनों बाद फेसबुक पर उनके 10,000 से भी ज्यादा फॉलोवर्स (followers) बन गए और 20,000 से भी ज्यादा लाइक्स (likes) मिलें। इसके बाद उन्होंने टेड टॉक(Ted Talks) इंटरव्यू भी दिए और कई जानी-मानी फ़िल्मी हस्तियों ने भी उनसे मुलाक़ात की|
इसके अतिरिक्त वोडाफोन और रॉयल एनफील्ड जैसी कंपनियों के कार्यालयों में अन्ना ने “कस्टमर सर्विस” पर 40 से भी ज्यादा भाषण दिए हैं। एक वर्ष तो फ्रेंडशिप डे के दिन उनकी तारीफ़ करने और उनके बारे में जानने के लिए उनको 35 से भी ज्यादा देशों से टेलीफोन कॉल्स आए और अन्ना दुरई ने सैंकड़ों लोगों से बातें की और रात भर वे सो तक नहीं पाए| उन्हीं के शब्दों में,
“मैं सारी रात बस कॉल्स के जवाब ही देता रहा| जब मैं एक कॉल पर होता, तभी कोई और कॉल आने लगता| यह एक अद्भुत पल था, जब सैंकड़ों लोगो ने अपना वक्त निकालकर और पैसे खर्च कर बस मुझसे बात करना चाहा| मैं सिर्फ तमिल भाषा जानता हूँ और ज्यादातर लोगो की बातें तो मैं समझ तक नहीं पाया| मैं भले ही उनकी भाषा को ठीक-ठीक समझ न पाता, पर मैं इतना तो समझ ही जाता की वो मुझसे क्या कहना चाहते थे| जवाब में मैं बस उन्हें धन्यवाद कहता और उन्हें चेन्नई आकर मुझसे मिलने का आमंत्रण देता| अंत में वे सभी मुझे फ्रेंडशिप डे की बधाई देते|”
और तो और, उनके जीवन पर कई डाक्यूमेंट्री भी बनाई गई है| जब ऑटो अन्ना को यह आभास हुआ की ज्यादा-से-ज्यादा लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं, तो उन्होंने ‘अमेजिंगऑटो डॉट इन (Amazingauto.in)’ के नाम से खुद की एक वेबसाइट बनाई| उसी वेबसाइट पर उन्होंने एक ऐसे ट्रस्ट की भी घोषणा की जो वृद्धों और अनाथों को सहारा दे सके| इसके अलावा अन्ना ने पहले से ही एक बच्चे की शिक्षा की जिम्मेदारी उठा रखी है और अपने तीन ग्राहकों को भी उन्होंने ऐसा ही करने की प्रेरणा दी है|
अन्ना दुरई आज न केवल एक सेलिब्रिटी “ऑटो ड्राईवर” बल्कि वे एक कॉर्पोरेट कार्योलयों में “कस्टमर सर्विस” विषय के जाने माने वक्ता भी है| अन्ना अब अपनी एक एप्प लांच करने की भी सोच रहे है ताकि ग्राहकों को अन्ना के ऑटो की लोकेशन पता चल सके|
किसी भी ऑटो ड्राईवर के लिए इतना सब सोचना भी मुश्किल होता है, लेकिन अन्ना दुरई ने यह साबित कर दिया है कि अगर छोटे-छोटे काम को भी अच्छे इरादों और क्रिएटिव तरीके से किया जाए तो सफलता आपके कदम चूमती है| 

शनिवार, 28 अक्टूबर 2017

पहाड़ से ऊँचा आदमी – Mountain Man Dashrath Manjhi

पहाड़ से ऊँचा आदमी – Mountain Man Dashrath Manjhi

Image result for dasrath manjhi

Dashrath Manjhi



आपने कई बार लोगों को यह कहते सुना होगा कि “अगर इंसान चाहे तो वह पहाड़ को भी हिला कर दिखा सकता है” .और आज हम आपको ऐसे ही व्यक्ति से रूबरू करा रहे हैं जिन्होंने अकेले दम पर सच-मुच पहाड़ को हिला कर दिखा दिया है.

 मैं बात कर रहा हूँ गया (Gaya) जिले के एक अति पिछड़े गांव गहलौर(Gahlaur) में रहनेवाले Dashrath Manjhi ( दशरथ मांझी) की। गहलौर एक ऐसी जगह है जहाँ पानी के लिए भी लोगों को तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था. वहीँ अपने परिवार के साथ एक छोटे से झोपड़े में रहने वाले पेशे से मजदूर श्री  Dasrath Manjhi ने गहलौर पहाड़ को अकेले दम पर चीर कर 360 फीट लंबा और 30  फीट चौड़ा रास्ता बना दिया. इसकी वजह से गया जिले के अत्री और वजीरगंज ब्लाक के बीच कि दूरी 80 किलोमीटर से घट कर मात्र 3 किलोमीटर रह गयी. ज़ाहिर है इससे उनके गांव वालों को काफी सहूलियत हो गयी.
Image result for dasrath manjhi

और इस पहाड़ जैसे काम को करने के लिए उन्होंने किसी dynamite या मशीन  का इस्तेमाल नहीं किया, उन्होंने तो सिर्फ अपनी छेनी-हथौड़ी से ही ये कारनामा कर दिखाया. इस काम को करने के लिए उन्होंने ना जाने कितनी ही दिक्कतों का सामना किया, कभी लोग उन्हें पागल कहते तो कभी सनकी, यहाँ तक कि घर वालों ने भी शुरू में उनका काफी विरोध किया पर अपनी धुन के पक्के Dasrath Manjhi ने किसी की न सुनी और एक बार जो छेनी-हथौड़ी उठाई तो बाईस साल बाद ही उसे छोड़ा.जी हाँ सन 1960 जब वो 25 साल के भी नहीं थे, तबसे हाथ में छेनी-हथौड़ी लिये वे बाइस साल पहाड़ काटते रहे। रात-दिन,आंधी-पानी की चिंता किये बिना Dashrath Manjhi नामुमकिन को मुमकिन करने में जुटे रहे. अंतत: पहाड़ को झुकना ही पड़ा. 22 साल (1960-1982) के अथक परिश्रम के बाद ही उनका यह कार्य पूर्ण हुआ. पर उन्हें हमेशा यह अफ़सोस रहा कि जिस पत्नी कि परेशानियों को देखकर उनके मन में यह काम करने का जज्बा आया अब वही उनके बनाये इस रस्ते पर चलने के लिए  जीवित नहीं थी.
दशरथ जी के इस कारनामे के बाद दुनिया उन्हें Mountain Cutter और  Mountain Man के नाम से भी जानने लगी. वैसे पहले भी रेल पटरी के सहारे गया से पैदल दिल्ली यात्रा कर जगजीवन राम और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मिलनेका अद्भुत कार्य भी दशरथ मांझी ने किया था. पर पहाड़ चीरने के आश्चर्यजनक काम के बाद इन कामों का क्या महत्व रह जाता है?
सन 1934 में जन्मे श्री दशरथ मांझी का देहांत 18 अगस्त 2007 को कैंसर की बीमारी से लड़ते हुए दिल्ली के AIIMS अस्पताल में हुआ.इनका अंतिम संस्कार बिहार सरकार द्वारा राजकीय सम्मान के साथ किया गया. भले ही वो आज हमारे बीच न हों पर उनका यह अद्भुत कार्य आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा .
Image result for dasrath manjhi
क्या सन्देश देती है दशरथ मांझी कि ये मिसाल :
  • अगर इंसान चाहे तो सच-मुच पहाड़ हिला सकता है. वह कोई भी बड़ा से बड़ा असंभव दिखने वाला काम कर सकता है.
  • सफलता पाने के लिए ज़रूरी है की हम अपने प्रयास में निरंतर जुटे रहे . बहुत से लोग कभी इस बात को नहीं जान पाते हैं कि जब उन्होंने अपने प्रयास छोड़े तो वह सफलता के कितने करीब थे.
  • सफल होने के लिए संयम बहुत ज़रूरी है. जिंदगी के बाईस साल तक कठोर मेहनत करने के बाद फल मिला दशरथ जी को.
  • कौन कहता है कि “अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता” …. फोड़ सकता है.
  • निश्छल मन से समाज के लिए काम करने वाले कर्मयोगी अवश्य सफल होते हैं और ऐसे व्यक्ति ही इश्वर के सबसे करीब होते हैं.
————————
निवेदन :कृपया अपने comments के through बताएं की ये POST आपको कैसी लगी.

शनिवार, 14 अक्टूबर 2017

Jack Ma Success Story In Hindi

Jack Ma Success Story In Hindi

कैसे 800 रूपये कमाने वाले शख्स ने बनाई 10 लाख करोड़ की कंपनी

यह एक ऐसे इंसान की कहानी है जिसने न जाने अपने जीवन में कितनी ही ठोकरें खाई और असफलताओं का मुँह देखा, फिर भी उसने कभी हार न मानी| जहाँ कभी वह एक टूर गाइड के रूप में सिर्फ महीने के सिर्फ 800 रूपए कमाया करता था, वहीं व्यक्ति आज 130,000 करोड़ रूपये की सम्पति के साथ  चीन की सबसे अमीर शख्शियत बन चुका है| एक रंक से राजा बनने की ये कहानी किसी और की नहीं बल्कि  ई-कॉमर्स  कंपनी ‘अलीबाबा डॉट कॉम(Alibaba.com)’ के संस्थापक जैक मा की है|

Jack Ma – Inspirational Success Story

Image result for Jack Ma

उनका जन्म 15 अक्टूबर, 1964 को एक संगीतकार व कहानीकार के घर पर हंग्ज़्हौ, चीन, में हुआ| उनका बचपन एक ऐसे दौर से गुजरा जब चीन में साम्यवाद (कम्युनिज्म) अपने चरम पर था और वहाँ के नागरिकों का बाहरी दुनिया से लगभग कोई नाता न था| चीन की उस सांस्कृतिक क्रान्ति के दौरान, जैक मा के परिवार को कम्युनिस्ट पार्टी के विरोधी नेशनलिस्ट पार्टी का समर्थक होने के कारण काफी यातनाएँ सहनी पड़ी थीं|

कई बार फ़ैल हुए – JACK MA’s Life is Full of Failures

जैक मा (Jack Ma) को उनकी पारंपरिक शिक्षा से ज्यादा उनके जीवन की विफलताओं ने सिखाया| आपको जानकर शायद यह अचरज हो कि आज के चीन का सबसे अमीर व्यक्ति कभी पढ़ाई में बहुत ही कमजोर था| वे प्राथमिक विद्यालय की एक महत्वपूर्ण परीक्षा में 2 बार फैल हुए और माध्यमिक विद्यालय की परीक्षा में 3 बार फेल हुए|
जैक मा शुरू से ही अंग्रेजी भाषा सीखना चाहते थे| अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन सन 1972 में हंग्ज़्हौ आये थे और उससे हंग्ज़्हौ के पर्यटन उद्योग को एक बहुत बड़ा प्रोत्साहन मिला| उसके बाद स्कूल के दिनों में ही जैक, एक टूर गाइड के रूप में काम करने लगे ताकि वे कुछ पैसे कमाने के साथ साथ अंग्रेजी भी सीख सकें| वो पहला मौक़ा था जब जैक, टूर गाईड के रूप में बाहरी दुनिया के लोगो के संपर्क में आये|
स्कूल के बाद जैक ने कॉलेज के लिए आवेदन किया लेकिन कॉलेज की प्रवेश परीक्षा में वे 3 बार फेल हुए| उन्होंने हावर्ड विश्वविद्यालय प्रवेश के लिए 10 बार आवेदन किया था लेकिन एक बार भी वे सफल नहीं हए| पर आखिर में उन्हें हंग्ज़्हौ के टीचर इंस्टिट्यूट में दाखिला मिल गया, जहाँ से सन 1988 में उन्होंने अंग्रेजी भाषा में स्नातक किया|
शायद आपको लगे की इतनी बड़ी कंपनी के संस्थापक के लिए गणित तो बहुत ही आसान विषय होगी| पर वास्तविकता इससे कोसो दूर है| अपने कॉलेज में गणित की परीक्षा में उन्हें एक बार 120 अंकों में केवल 1 अंक प्राप्त हुआ था| खुद जैक मा के शब्दों में,“मैं गणित में अच्छा नहीं हूँ, कभी मैनेजमेंट की पढ़ाई नहीं की और अब भी एकाउंटिंग रिपोर्ट को पढ़ना नहीं जानता”

30 कंपनियों ने रिजेक्ट किया, नहीं मिली नौकरी – Jack Ma Was Rejected From 30 Jobs

कॉलेज के बाद उन्होंने करीब 30 कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन किया और सभी कंपनियों ने उनके आवेदन को अस्वीकार कर दिया| उनके खुद के शब्दों में –
“मैंने पुलिस की नौकरी के लिए आवेदन किया लेकिन उन्होंने मेरे आवेदन को यह कहकर अस्वीकार कर दिया मैं इस नौकरी के लायक नहीं हूँ|”
“जब हमारे शहर में KFC कम्पनी ने अपना स्टोर खोला, तो मैंने KFC में जॉब के लिए आवेदन किया| कुल 24 लोगों ने KFC में जॉब के लिए आवेदन किया था जिसमें से 23 लोगों का आवेदन स्वीकार हो गया, सिवाय मेरे|”
आखिरकार उन्हे 800 रुपये प्रति माह पर एक शिक्षक की नौकरी मिली, जहाँ वे विद्यार्थियों के बीच काफी मशहूर हुए| बाद में जब उन्होंने एक अनुवादक (ट्रांसलेटर) के रूप में कार्य करना शुरू किया तब एक बार उन्हें अमेरिका जाने का मौका मिला| वहीं पहली बार सन 1995 में वे इन्टरनेट की दुनिया से रुबरु हुए|

इन्टरनेट की दुनिया में पहला कदम – When Jack Ma First Discovered The Internet

इन्टरनेट को जानने के बाद सबसे पहले उन्होंने चीन के बियर की जानकारी देने वाली एक नई वेबसाइट बनाई, जिसका नाम उन्होंने ‘चाईनापेज’ रखा। बेहतर निवेश के लिए उन्होंने एक सरकारी निकाय के साथ साझेदारी की। पर सरकारी नौकरशाही ने धीरे-धीरे उनके इस सपने और परियोजना का दम घोंटना शुरु कर दिया, जिसके कारण अंतत: उन्हे उस सरकारी निकाय से अलग होना ही पड़ा| इससे उन्हें एक बहुत बड़ा सबक मिला, जिसके बारे में वो कहते हैं कि
“सरकार से प्यार करें, पर शादी कभी नहीं”
आखिरकार निवेश की कमी जैसे कई कारणों से उनकी यह परियोजना सफल न हो सकी|

अलीबाबा की शुरुआत और सफलता – Success Story of Alibaba

Image result for Jack Ma

“चाइनापेज” की असफलता के बाद उन्होंने एक बिल्कुल ही नए विचार पर काम करने की सोची और वह विचार था – एक ऐसे वेबसाइट की स्थापना करना जो अलग-अलग व्यवसायों के बाजारों के लिए एक ख़ास पोर्टल प्रदान करे और जहाँ दुनिया के विभिन्न जगहों के निर्यातक अपने उत्पादों की एक विस्तृत सूची पेश कर सकें| जैक मा ने इस वेबसाइट का नाम “अलीबाबा” रखा|
पहले-पहले अलीबाबा में निवेश के लिए जैक मा ने सिलिकॉन वैली की ओर रुख किया, जहाँ उन्हें सिर्फ निराशा ही हाथ लगी| यहां तक की सिलिकॉन वैली में कईयों ने तो उनकी इस परियोजना को एक असफल और घाटेवाला बिज़नस मॉडल करार दिया|
पर उन्होंने अपने इस सपने को टूटने नहीं दिया और जल्दी ही वो वक्त भी आया जब दो बड़ी कंपनियों – गोल्डमैन सैक्स और सॉफ्टबैंक, ने अलीबाबा डॉट कॉम में कुल 25 मिलियन डॉलर का निवेश किया|
इतने पर भी अलीबाबा से कोई लाभ न होता देख जैक मा और उनकी टीम ने 2003 में ‘ताओबाओ डॉट कॉम’ नाम से एक ऑक्शन वेबसाइट (नीलामी की वेबसाइट) बनाई, जिस पर सामानों की नीलामी निःशुल्क थी| इस वेबसाइट का निर्माण सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी ईबे (eBay) को पछाड़ने के लिए किया गया था, जिसका पहले से ही चीन के नीलामी बाजार के बड़े हिस्से पर प्रभुत्व था| ताओबाओ पर निःशुल्क सेवा प्रदान करने की वजह से अलीबाबा पर बहुत अधिक आर्थिक दबाव बनने लगा। इस दबाव को कम करने के लिए मा और उसकी टीम कई अतिरिक्त वैल्यू-एडेड सेवाएँ उपलब्ध कराने लगी, जैसे कस्टम वेबपेजेज| पाँच वर्षों में ही ईबे को चीन के बाजार से अपने कदम पीछे खीचने पड़े|
खुद से कहीं ज्यादा बड़े प्रतिद्वंदी से भिड़ने में तो जैसे “जैक मा” को एक अलग ही आनंद प्राप्त होता था| ईबे से अपनी इस लड़ाई के बारे में जैक मा कहते हैं,
“अगर ईबे (e Bay)समंदर का शार्क है, तो हम (अलीबाबा और ताओबाओ) यांग्त्ज़ी नदी के मगरमच्छ हैं”
इसके बाद इस कंपनी ने कई उतार-चढ़ाव देखा| एक समय तो ऐसा भी आया जब यह कंपनी दिवालिया बनने से केवल 18 महीने ही दूर थी| पर जैक मा के दृढ़संकल्प, दूरदर्शिता और बेमिशाल नेतृत्व की बदौलत अलीबाबा.कॉम (Alibaba) न सिर्फ उस संकट से उबर पाई, बल्कि बहुत ही जल्द सफलता के नए शिखर पर पहुँच गयी| 2013 में 10 लाख करोड़ रूपये के आईपीओ साथ यूएस मार्किट में सबसे बड़ी आईपीओ वाली कंपनी बनकर उभरी है| खुद जैक मा की संपत्ति 23 बिलियन डॉलर से भी अधिक आँकी गई है|
इस सफलता का कारण खुद जैक मा की काबिलियत और कभी न हार मानने की जिद थी, जिसे खुद उन्हीं के उन शब्दो से समझा जा सकता है जिसका इस्तेमाल उन्होंने अपनी टीम को प्रोत्साहित करने के लिए किया था,
Image result for Jack Ma


“हम सफल हो कर रहेंगे क्योंकि हम कभी भी हार नहीं मानते”

loading...